नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डबुआ कॉलोनी में एक 70 वर्षीय महिला ने अपनी बहादूरी दिखाते हुए मनचलों को उलटे पैर भागने पर मजबूर कर दिया। मनचले बुजुर्ग महिला की नातिन को छेड़ते हुए उनके घर तक पहुंच गए थे। इसके साथ ही जब मनचले जिस स्कूटी पर सवार होकर आए थे , वो बुजुर्ग महिला के पैर पर चढ़ा दी । जिससे महिला का पैर टूट गया पर इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।वह मनचलों से बिना कुछ सोचे और बहादुरी के साथ भिड़ गई। अपने आप को घिरता हुए देख मनचले स्कूटी छोड़कर भाग गए। फिलहाल बुजुर्ग महिला को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोस्टर के बाद विश्वास का कथित ऑडियो हुआ वायरल, पार्टी खत्म होने की दी भविष्यवाणी
दरअसल बुजुर्ग महिला की नातिन 11 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। दोपहर 3 बजे वह स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान जवाहर कॉलोनी के पास एक स्कूटी पर सवार दो युवकों ने छेड़खानी करते हुए छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा जैसे तैसे कर के घर पहुंची और पीछा कर रहे मनचलों के बारे में अपनी नानी को बताया। जिस पर छात्रा की नानी तुरंत ही घर से बाहर निकली और उन लड़को को ललकारने लगी।
बुजुर्ग महिला को विरोध करता देख मनचले स्कूटी लेकर भागने की कोशिश करने लगे , लेकिन बुजुर्ग महिला उनके आगे आ गई। इस दौरान दोनों ने स्कूटी बुजुर्ग महिला के पैर पर चढ़ा दी। जिससे उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया और स्कूटी भी गिर गई। मनचलों ने स्कूटी उठाकर भागने की कोशिश की लेकिन महिला ने स्कूटी नहीं छोड़ी। ऐसे में मनचले स्कूटी छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। तब तक आसपास के सभी लोग इक्ट्ठा हो गए और महिला को अस्पताल लेकर गए।
नवोदय टाइम्स इम्पैक्ट: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की गई साफ
वहीं यह भी आरोप है कि इस घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी । लेकिन पुलिस ने तीन घंटे बाद घायल बुजुर्ग महिला के परिजनों से इसको लेकर संपर्क किया। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी से मिले कागजात के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।