नई दिल्ली/ब्यूरो। साहिबाबाद के अर्थला इलाके में रहने वाली एक विधवा को मुस्लिम युवक द्वारा शादी का झांसा देकर सालों साल शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया और शादी करने का झांसा देकर वह महिला के साथ ही रहने लगा।
नगर निकाय चुनाव में नहीं सहा गया गोलमाल, बिगड़ी मनोज की तबीयत
इस दौरान उसने महिला का कई बार गर्भपात भी कराया। अब वह शादी करने से इंकार करते हुए विधवा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने साहिबाबाद पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह अर्थला में किराए के मकान में रहती है। 13 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। टीबी की बीमारी से पति का निधन हो गया था। बच्चों का पालन पोषण करने के लिए वह अर्थला स्थित एक ब्रेड कंपनी में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात मेरठ निवासी आरोपी युवक से हुई। युवक ने खुद को हिंदू बताया और उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है युवक शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ ही किराए के मकान में रहने लगा। उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने पांच बार महिला का गर्भपात भी कराया।
पड़ोसी ने किया 8 साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस हिरासत में आरोपी
महिला का कहना है कि उसके लगातार दबाव बनाने के बावजूद भी आरोपी ने उससे शादी नहीं की। ज्यादा दबाव बनाने पर वह उसे छोड़कर अपने गांव चला गया। महिला ने बताया कि जब आरोपी की तलाश में वह उसके गांव पहुंची तो उसे आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। आरोप तो यह भी है कि अपने गांव में आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और अपने भाई से भी उसके साथ छेडख़ानी कराई। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसएसपी ने साहिबाबाद पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।